स्वस्थ वृद्धावस्था और खुशहाल जीवन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

जयपुर, 26 अक्टूबर 2026 (न्याय स्तंभ)। जयपुर में रविवार को स्वस्थ वृद्धावस्था एवं खुशहाल जीवन विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज (NAMS), राजस्थान चैप्टर तथा नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज, इंडिया (NASI), राजस्थान चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. बी. लाल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी, मालवीय नगर में आयोजित यह कार्यक्रम स्वर्गीय प्रो. एम. आर. जैन की स्मृति को समर्पित रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजन अध्यक्ष प्रो. शिव गौतम के स्वागत संबोधन से हुआ। प्रो. एन. के. लोहिया ने संगोष्ठी के उद्देश्य एवं दोनों संस्थाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. बी. पी. सारस्वत ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए सक्रिय सामाजिक जीवन और स्वस्थ जीवनशैली को महत्वपूर्ण बताया। सम्मानित अतिथि प्रो. सुधीर भंडारी ने उचित पोषण, नियमित व्यायाम और जीवनशैली संबंधी बीमारियों से बचाव पर जोर दिया।

तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञों ने वृद्धावस्था में होने वाली बीमारियों की रोकथाम, दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग, कैंसर के शीघ्र निदान, मानसिक स्वास्थ्य, आवश्यक चिकित्सकीय जांच तथा शारीरिक चिकित्सा एवं पुनर्वास पर व्याख्यान दिए। डॉ. लक्ष्मीकांत गोयल, प्रो. अरुण चौगुले, प्रो. शिव गौतम, डॉ. करण मौर्य और डॉ. अनिल जैन ने विभिन्न विषयों पर जानकारी साझा की।

सत्रों की अध्यक्षता डॉ. विश्व मोहन कटोच, प्रो. प्रवीण चंद्र त्रिवेदी, डॉ. भारती के. मल्होत्रा और प्रो. ए. एस. अंसारी ने की।

आयोजन सचिव प्रो. लक्ष्मीकांत गोयल, संयोजक प्रो. एन. के. लोहिया तथा आयोजन अध्यक्ष प्रो. शिव गौतम रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बी. लाल गुप्ता के नेतृत्व में हुआ। मंच संचालन डॉ. सुदीप्ति अरोड़ा ने किया। संगोष्ठी में वरिष्ठ नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य, मानसिक प्रसन्नता, सामाजिक सक्रियता और आत्मनिर्भरता को स्वस्थ वृद्धावस्था का आधार बताया गया।

Related Articles