विजयपुरा विकास नगर ‘सी’ में होली मिलन, दिखी एकता

जयपुर, 02 मार्च 2026(न्याय स्तंभ)। आगरा रोड स्थित कॉलोनी में विकास समिति के तत्वावधान में होली मिलन समारोह एवं फागोत्सव हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिससे पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बन गया।
आमंत्रित कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। फाग गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
समिति अध्यक्ष राकेश मैहलूनी ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन कॉलोनीवासियों को एक परिवार की तरह जोड़ते हैं और नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से परिचित कराते हैं।
इस अवसर पर समिति उपाध्यक्ष शिवचरण गुर्जर सहित कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे। अंत में प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles