जयपुर, 05 अप्रैल 2026(न्याय स्तंभ)। श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर, कीर्ति नगर, गोपालपुरा टोंक रोड पर महिला मोर्चा की नव नियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के प्रति निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जयपुर शहर की उपाध्यक्ष पूनम तिलक को उप महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके पदभार ग्रहण करने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। समारोह उत्साह और ऊर्जा के माहौल में संपन्न हुआ।