सीए सचिन कुमार जैन बने लायंस क्लब के जोन चेयरमैन, लगातार दूसरे कार्यकाल की जिम्मेदारी
जयपुर, 4 जुलाई 2026(न्याय स्तंभ)। लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांतपाल डॉ. आशुतोष वशिष्ठ ने सत्र 2026-27 के लिए सीए सचिन कुमार जैन को जोन चेयरमैन नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके उत्कृष्ट संगठनात्मक कार्य, नेतृत्व क्षमता और सेवा कार्यों में सक्रिय योगदान को देखते हुए की गई है।
सीए सचिन कुमार जैन लंबे समय से लायंस क्लब की गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। वे क्लब सचिव, क्लब अध्यक्ष, जोन चेयरमैन, माइक्रो कैबिनेट सदस्य सहित अनेक महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सत्र 2025-26 में जोन चेयरमैन के रूप में उनके कार्यकाल को विशेष रूप से सराहा गया। उनके नेतृत्व में जोन स्तर पर विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा गतिविधियों का सफल संचालन हुआ, जिसके लिए उन्हें 'श्रेष्ठ जोन चेयरमैन 2025-26' सम्मान से भी सम्मानित किया गया।
उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए प्रांत नेतृत्व ने उन्हें सत्र 2026-27 के लिए पुनः जोन चेयरमैन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
अपनी नियुक्ति पर सीए सचिन कुमार जैन ने प्रांतपाल डॉ. आशुतोष वशिष्ठ, प्रांतीय सचिव अरविंद खुराना, प्रांतीय कोषाध्यक्ष अर्पिता वशिष्ठ, वीडीजी अंजना जैन सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की सेवा भावना को और अधिक मजबूती देने तथा समाजहित के कार्यों को नई गति प्रदान करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।