नगर निगम जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 उपायुक्तों को मिली नई जिम्मेदारी

जयपुर, 15 जुलाई 2026(न्याय स्तंभ)। नगर निगम जयपुर ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए छह उपयुक्तों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस संबंध में बुधवार को कार्यालय आदेश जारी कर अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

जारी आदेश के अनुसार कमलेश कुमार मीणा को सिविल लाइन जोन का उपयुक्त बनाया गया है। भगवान सिंह को कार्मिक, कॉर्डिनेशन एवं इवेंट शाखा का दायित्व सौंपा गया है। मोनिका सोनी को स्वास्थ्य-द्वितीय का प्रभार दिया गया है।

इसी प्रकार संतलाल मक्कड़ को हवामहल-आमेर जोन, मुकेश कुमार को मानसरोवर जोन तथा करणी सिंह को पशु प्रबंधन शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नगर निगम की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि प्रशासनिक दृष्टि से अधिकारियों को नए कार्य आवंटित किए गए हैं। आदेश सक्षम स्तर से अनुमोदित होने के बाद जारी किया गया है। माना जा रहा है कि इस फेरबदल का उद्देश्य विभिन्न जोनों और शाखाओं में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना तथा कार्यों के

Related Articles