नगर निगम जयपुर कर्मचारी फेडरेशन की नई टीम घोषित, मौजी शंकर सैनी अध्यक्ष बने

जयपुर, 09 अप्रैल 2026(न्याय स्तंभ)। राजस्थान नगरपालिका कर्मचारी फेडरेशन की शाखा नगर निगम जयपुर की बैठक बुधवार को नगर निगम मुख्यालय के कक्ष संख्या 6बी (बेसमेंट) में आयोजित की गई। बैठक संयोजक किशोर कुमार अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष भागचंद श्रीमाल, प्रांतीय महामंत्री मनमोहन सिंह शेखावत एवं मंत्री बसंत कुमार शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुई। निर्वाचन अधिकारी के रूप में रिछपाल सिंह चौधरी मौजूद रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से मौजी शंकर सैनी को अध्यक्ष और मनमोहन आचार्य को महामंत्री निर्वाचित किया गया। इसके साथ ही कार्यकारिणी समिति का भी गठन किया गया, जिसमें राजेश बैरवा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जगदीश सैनी और फिरोज अनवर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

संगठन मंत्री के रूप में अवधेश मिश्रा और राजेंद्र शर्मा, कार्यालय मंत्री के रूप में परमेश्वर सिंह शेखावत और रणजीत सिंह, संयुक्त सचिव के रूप में मुरलीधर शर्मा, सांस्कृतिक मंत्री के रूप में विमला जगवाल, कोषाध्यक्ष के रूप में श्रीराम गुर्जर तथा प्रचार मंत्री के रूप में जगदीश शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अलावा मोहम्मद अली मंसूरी, अंकित सक्सैना, कृष्ण कुमार चौधरी, अजय जाटव, धर्मेंद्र पारीक, हिमांशु कुमावत, कन्हैया लाल वर्मा और नईम खान को सदस्य सहित 21 लोग शामिल किए गए हैं ।

नवनियुक्त अध्यक्ष मौजी शंकर सैनी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई टीम नगर निगम कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगी। बैठक के बाद कर्मचारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

Related Articles