मॉडल टाउन मालवीय नगर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन

जयपुर, 2 फरवरी 2026(न्याय स्तंभ)।
मॉडल टाउन बस्ती, मालवीय नगर में रविवार 1 फरवरी 2026 को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लगभग 500 से अधिक सामाजिक बंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करना रहा। सम्मेलन की अध्यक्षता रामानंद महाराज, मंगलमुखी हनुमान मंदिर, नया खेड़ा, विद्याधर नगर के संत ने की। अपने आशीर्वचन में उन्होंने भारतीय संस्कृति, धर्म और सामाजिक एकता को राष्ट्र की शक्ति बताते हुए समाज को संगठित रहने का संदेश दिया।
मुख्य बौद्धिककर्ता के रूप में महानगर कार्यवाह रूप सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा और राष्ट्रहित में समाज की सक्रिय भूमिका अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक दायित्व निभाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने विशेष आकर्षण पैदा किया। साकेत गोठवाल एवं दक्षिता गोठवाल ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि जयपुर कैंब्रिज अकैडमी की अध्यापिका रजनी शर्मा ने भावपूर्ण देशभक्ति गीत से वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। कुटुंब प्रबोधन की बहनों द्वारा प्रस्तुत पारिवारिक गीत ने सामाजिक एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का आभार रतन ने व्यक्त किया और सम्मेलन का समापन भारत माता की आरती के साथ राष्ट्रभक्ति के उल्लासपूर्ण वातावरण में 

Related Articles