भाजपा स्थापना दिवस पर जयपुर में जोश का माहौल, कार्यकर्ताओं को सशक्त संगठन का संदेश
जयपुर, 06 अप्रैल 2026(न्याय स्तंभ)। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश मुख्यालय में उत्साह और जोश के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रहित, विकास और सेवा की भावना के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लें।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के कारण ही पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति के रूप में स्थापित हुई है।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा ने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है और संगठन की मजबूती ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने आगामी चुनावों को देखते हुए कार्यकर्ताओं से पूरी ऊर्जा के साथ जुटने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।