भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के जन्मदिवस पर एसएमएस अस्पताल में फल वितरण
जयपुर, 2 जुलाई 2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा मीडिया विभाग की ओर से सवाई मानसिंह अस्पताल (एसएमएस अस्पताल) परिसर में मरीजों के परिजनों को फल वितरित कर सेवा कार्य किया गया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ ने कहा कि "सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है।" उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का जन्मदिवस सादगी, सेवा और जनकल्याण के कार्यों के साथ मनाया गया।
उन्होंने कहा कि मदन राठौड़ का सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा की भावना भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके जन्मदिवस के अवसर पर अस्पताल में मौजूद जरूरतमंद मरीजों के परिजनों को फल वितरित कर सेवा का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में भाजपा मीडिया विभाग की पूरी टीम एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल नेतृत्व की कामना करते हुए समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।